अपना जन्मदिन सभी को बहुत प्यारा होता है। उस दिन अपने प्यारे लोगों से बधाई और शुभकामना पाकर हमारी खुशी एवं आनंद और भी बढ़ जाते हैं। हैप्पी बर्थडे और जन्मदिन मुबारक हो जैसे शब्द हम वर्षों से बोलते-सुनते आ रहे हैं। पर अपनी प्राचीन व सांस्कृतिक भाषा संस्कृत में शुभकामना देने-पाने का अनुभव बड़ा ही निराला होता है। जन्मदिन की शुभकामनाओं को हमने तीन वर्गों में रखा है –
प्रथम, स्वयं से बड़े या छोटे, किसी के लिए,
द्वितीय, अपने से छोटे या बराबर के लिए और
तृतीय, अपने से बड़ों के लिए। आशा है, इससे आपको सुविधा होगी।
Everyone loves their birthday. On that day, our happiness and joy increase further by receiving greetings and good wishes from our loved ones. We have been saying and hearing words like Happy Birthday and Janmdin Mubarak for years. However, the experience of giving and receiving good wishes in our ancient and cultural language Sanskrit is very special.
We have segregated the Birthday wishes into three categories – First, to anyone, elder or younger; second, to someone younger or equal and third, to someone respectable or elder to you. Hope you will find this helpful.
To anyone, elder or younger - अपने से बड़े या छोटे, किसी के लिए
1) जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि।
भावार्थः – जन्मदिन की बधाईयाँ !
Happy Birthday!
2) जन्मदिवसस्य कोटिशः शुभकामनाः!
भावार्थः – जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाईयाँ!
Many congratulations on your Birthday!
3) दीर्घायुरारोग्यमस्तु। सुयशः भवतु। विजयः भवतु। जन्मदिनशुभेच्छाः।
भावार्थः – आप दीर्घायु हों और आरोग्य प्राप्त करें। जीवन में सुंदर यश एवं विजय हो। आपके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनायें!
या
तुम दीर्घायु हो और आरोग्य प्राप्त करो। जीवन में सुंदर यश एवं विजय हो। तुम्हारे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनायें!
May you live long and get good health. May there be beautiful fame and victory in life. Best wishes for your birthday!
4) जन्मदिवसस्य अनेकशः शुभकामनाः!
भावार्थः – आपके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ!
या
तुम्हारे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ!
Many Congratulations on your Birthday!
5) चिरंजीव कुरु कीर्तिवर्धनम्।
चिरंजीव कुरु पुण्यवर्धनम्।
जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि!
भावार्थः – आप दीर्घायु हों और अपनी कीर्ति बढ़ाएं। आपकी आयु लम्बी हो और शुभ कर्म करते चलें। जन्मदिन की बधाईयाँ!
या
तुम दीर्घायु हो और अपनी कीर्ति बढ़ाओ। तुम्हारी आयु लम्बी हो और शुभ कर्म करते चलो। जन्मदिन की बधाईयाँ!
Long live and enhance your fame. May you live long and go on performing virtuous actions. Happy Birthday to you!
6) सूर्येण प्रकाशः आनीतः।
पक्षिभिः सुन्दरं गीतं कृतम्।
पुष्पाणि हसन् उवाच,
“जन्मदिनस्य अनेकशः शुभकामनाः!”
भावार्थः – सूरज रोशनी लेकर आया। पक्षियों ने सुन्दर गीत गाया। फूलों ने हँसते हुए बोला – “जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयाँ हों!”
The sun brought light. The birds sang beautifully. The flowers said laughingly, “Happy Birthday to you!”
To someone equal (friend) or younger to you - अपने बराबर (मित्र) या छोटे के लिए
1) त्वं जीव शतं वर्धमानः। जीवनं तव भवतु सार्थकम्।।
इति सर्वदा मुदं प्रार्थयामहे। जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि।।
भावार्थः – तुम बढ़ते हुए सौ वर्ष जिओ। तुम्हारा जीवन उद्देश्यपूर्ण और खुशियों से भरा रहे। हम सभी तुम्हारे लिए ऐसी प्रार्थना करते हैं। जन्मदिन की बधाईयाँ !
You live a hundred years growing up. May your life be purposeful and joyful. We pray this for you. Happy Birthday to you!
2) सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं तव। भवतु मङ्गलं जन्मदिनम्।।
चिरञ्जीव कुरु कीर्तिवर्धनम्। चिरञ्जीव कुरु पुण्यवर्धनम्।।
विजयी भव सर्वत्र सर्वदा। जगति भवतु तव सुयशोगानम्।।
जन्मदिनस्य हार्दिक्यः शुभकामनाः !
भावार्थः – तुम्हारा यह जन्मदिन सुन्दर और मंगलकारी हो। तुम लंबी आयु प्राप्त कर अपनी प्रसिद्धि और पुण्य बढ़ाओ। तुम हर जगह और हमेशा विजयी हो। संसार में तुम्हारा सुंदर यशगान हो। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें !
May your birthday be great and auspicious! Live long and enhance your fame and virtuous deeds. Be victorious everywhere and always. Let your good fame be sung in the world. Happy Birthday!
3) जन्मदिनमिदम् अयि प्रिय सखे, शं तनोतु ते सर्वदा मुदम्।
प्रार्थयामहे भव शतायुषी, ईश्वरः सदा त्वां च रक्षतु।
पुण्यकर्मणा कीर्तिमर्जय, जीवनं तव भवतु सार्थकम्।।
भावार्थः – हे प्रिय मित्र, यह जन्मदिन तुम्हारा जीवन सदा के लिए आनंद- मंगल से भर दे! हम प्रार्थना करते हैं कि तुम जीवन के सौ खूबसूरत वर्षों का आनंद लो और सर्वशक्तिमान सदैव तुम्हारी रक्षा करें! तुम अपने पुण्य कर्मों से प्रसिद्धि अर्जित करो। तुम सदैव एक उद्देश्यपूर्ण जीवन जिओ!
Hey dear friend, may this birthday bring you great joy and auspiciousness forever! We pray that you enjoy a hundred beautiful years of life. May the Almighty always protect you! May you earn fame by your virtuous actions. May you always live a purposeful life!
4) प्रार्थयामहे भव शतायुषी, ईश्वरः सदा त्वां च रक्षतु।
जन्मदिवसस्य कोटिशः शुभकामनाः!
भावार्थः – हम प्रार्थना करते हैं कि तुम जीवन के सौ खूबसूरत वर्षों का आनंद लो और सर्वशक्तिमान सदैव तुम्हारी रक्षा करें। जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाईयाँ!
We pray that you enjoy a hundred beautiful years of life. And may the Almighty always protect you! Many congratulations on your Birthday!
5) अत्यद्भुतं ते भवतु अग्रिमं वर्षम्। जन्मदिनस्य हार्दिक्यः शुभकामनाः।
भावार्थः – तुम्हारा आगामी वर्ष बहुत ही विशेष हो। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें!
May you have a very wonderful year ahead. Happy Birthday to you!
6) त्वदीये जन्मदिवसे वयं सुहितचिन्तकाः।
अपर्यामो शुभांशसाः स्वीकुरुश्व सुखी भव!
भावार्थः – तुम्हारे जन्मदिन पर हम शुभचिंतक हैं। अनंत शुभकामनायें स्वीकार करो और सुखी रहो!
We are well-wishers on your birthday. Please accept the infinite good wishes and be happy!
7) भवतु जन्मदिनं तव मङ्गलम्
स्फुरतु सद्गुणवैभवसंपदः।
जगति वर्धतु शुभ्रयशः सदा
भवतु विष्णुपदे रतिरास्तिकी।।
भावार्थः – तुम्हारा जन्मदिन मंगलमय हो! तुम्हारे सद्गुणों और महिमा की संपदा बढ़ती रहे। सारे जग में सदा तुम्हारी यशकीर्ति फैले। भगवान् के चरणों में तुम्हारा प्रेम व विश्वास बना रहे।
Happy Birthday to you! Let the wealth of virtue and glory shine forth. May your good fame always grow in the world. May your love and dedication for Lord’s feet stay firm.
8) आशासे तव जन्मदिवसम् अत्युत्तमं शुभप्रदं स्वप्नसाकारकृतं कामदुघ्भवतु ।
जन्मदिनस्य हार्दिक्यः शुभकामनाः!
भावार्थः – मेरी कामना है कि तुम्हारा जन्मदिन बहुत अच्छा, मंगलकारी, सपनों को साकार करने वाला एवं कामनाओं को पूर्ण करने वाला हो। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
I wish your birthday be great, auspicious, dream-come-true, and wish-fulfilling. Happy Birthday to you!
9) एषः जन्मदिवसः तव रम्यः शुभमङ्गलमयः सुखपूर्णः।
वर्धतु तव सौख्यसमृद्धिः। स्वीकुरुष्व मम हार्दिक्यः शुभकामनाः।
भावार्थः – तुम्हारा यह जन्मदिन रमणीक, शुभ, मंगलमय एवं सुखों से भरा हो। तुम्हारी सुख-समृद्धि में वृद्धि हो। मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ स्वीकार करो।
May your birthday be beautiful, auspicious and joyful. May your happiness and prosperity increase. Please accept my heartfelt wishes.
10) अवतु प्रीणातु च त्वां भक्तवत्सलः ईश्वरः। स्वस्त्यस्तु ते कुशलमस्तु चिरायुरस्तु। जन्मदिनस्य शुभकामनाः!
भावार्थः – अपने भक्तों से प्रेम करने वाले भगवान तुम्हारी रक्षा करें और तुम पर कृपा बनाये रखें। तुम्हारा कल्याण हो। तुम सकुशल रहो तथा चिरंजीवी हो। जन्मदिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ!
May God, who is compassionate to His devotees, protect and grace you. Blessings to you. May you be well and may you live long. Happy Birthday to you!
To someone respectable or elder to you - सम्माननीय या अपने से बड़ों के लिए
कृपया ध्यान दें कि संस्कृत में ‘आप’ के लिए ‘भवान्’ (पुरुष) एवं ‘भवती” (स्त्री) शब्द का प्रयोग किया जाता है। इसलिए जिन्हें आप शुभकामना देते हैं उनके लिंग के अनुसार निम्नलिखित परिवर्तन करना अपेक्षित होता है।
आप= भवान् (पु.), भवती (स्त्री.); आपको = भवन्तं (पु.), भवतीं (स्त्री.); आपके साथ = भवता सह (पु.), भवत्या सह (स्त्री); आपको/आपके लिए = भवते (पु.), भवत्यै (स्त्री.); आपके = भवतः (पु.), भवत्याः (स्त्री.)
Please note that in Sanskrit, different words are used for ‘you in the respectful sense’ (‘Bhavaan’ for male and ‘Bhavatee’ for female). Other forms (vibhaktis) also undergo according changes.
Response to someone’s wish - किसी की शुभकामना का उत्तर
1. धन्यवादः।
धन्यवाद।
Thank you.
2. कृतज्ञः अस्मि (पुरुष) / कृतज्ञा अस्मि (स्त्री)।
मैं आपका आभारी रहूँगा/रहूँगी।
I will be grateful to you.
3. अतीव धन्यवादाः।
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Thank you so much.
4. आभारः।
धन्यवाद।
Thank you.
See Also: Good Wishes in Sanskrit